Posts

Showing posts from March, 2018
Image
सैमसंग गैलेक्सी S9 और S9 प्लस भारत में लॉन्च हालांकि सैमसंग ने लॉन्च से पहले ही अपनी वेबसाइट पर दोनों स्मार्टफोन्स की ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी थी. टेक जाइंट सैमसंग भारत में आज अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी S9 और S9 प्लस लॉन्च कर दिया है. सैमसंग ने गैलेक्सी S9 और S9 प्लस स्मार्टफोन को बार्सिलोना में हुए मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस से ठीक पहले 25 फरवरी को वर्ल्ड वाइड लॉन्च किया था. भारत में सैमसंग के नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन की कीमत 57,900 रुपये से शुरू है. हालांकि सैमसंग ने लॉन्च से पहले ही अपनी वेबसाइट पर दोनों स्मार्टफोन्स की ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी थी. सैमसंग के नए स्मार्टफोन गैलेक्सी S9 और S9 प्लस के दो-दो वेरिएंट्स को भारत में लॉन्च किया गया है. गैलेक्सी S9 के 64GB वेरिएंट की कीमत 57,900 रुपये है, जबकि 256GB वेरिएंट की कीमत 65,900 रुपये है. वहीं बात अगर S9 प्लस के 64GB वेरिएंट की करें तो इसकी कीमत 64,900 रुपये है, जबकि इसके 256GB वेरिएंट की कीमत 72,900 रुपये हैं. सैमसंग के ये दोनों स्मार्टफोन 16 मार्च से फ्लिपकार्ट और सैमसंग स्टोर पर खरीदे जाने के लिए उपलब्ध होंगे. ...